हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने पकड़ने का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को पालिका की टीम ने शमशाद रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के कई मोहल्लों में कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इनके कारण राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों में डर बना रहता है। कुत्तों के पीछे दौड़ने और काटने की घटनाओं को लेकर भी लोग चिंतित हैं। लोगों ने अभियान को अन्य मोहल्लों तक पहुंचाने की मांग की है।अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के तहत अभियान चलाया जा रहा है। अधिक संख्या वाले और शिका...