हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: आर्य कन्या शिक्षा समिति एवं समिति द्वारा संचालित आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज एवं आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी डॉ.आरडी शर्मा पूर्व प्राचार्य एसएसवी कॉलेज ने बताया कि आर्य कन्या शिक्षा समिति के सभी चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए हैं। प्रधान नरेंद्र आर्य एवं महासचिव आनंद प्रकाश आर्य पुनः निर्वाचित हुए हैं। उप प्रधान पीयूष बंसल एवं उपमहामंत्री अंकित गर्ग चुने गए हैं। आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज के अनिल कुमार गुप्ता टीटू भी पुनः सचिव पद पर और शशांक आर्य उपसचिव चुने गए हैं। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित अग्रवाल एलजी वाले एवं दीनदयाल गुप्ता उर्फ दीपक उप प्रबंधक और कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं। समिति की कार्यकारिणी में योगेन...