हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: जनपद के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्थाओं को जांचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, बदलते मौसम में बुखास खांसी के मरीज अधिक रहे। मेले में 690 मरीजों को इलाज मिला। जबकि आयुष्मान भारत के कार्ड बने। प्रत्येक संडे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को इलाज मिलता है। रविवार को लगे स्वास्थ्य मेलों में 690 मरीजों को इलाज मिला। इनमें बुखार, खांसी के मरीज अधिक रहे। मेले में 3 आयुष्मान भारत के कार्ड बनाये गए। मेले में मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसलिए सीएमओ एवं समस्त डिप्टी सीएमओ ने अलग अलग अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया। सीए...