हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा आगामी 16 जुलाई को रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में रविवार को नगर में प्रभात फेरी महाप्रभु जी पालकी यात्रा के रूप में निकाली गई। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। पालकी यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर चण्डी रोड, चैम्बर वाली गली, निहालचंद बिल्डिंग, सत्तीबाड़ा, गांधी गंज, चंडी रोड, मेरठ गेट पुलिस चौकी, छोटी मंडी, पापड़ वाली गली, छतरी वाला कुआं, चाह कमाल, बराही मोहल्ला, बराही चौक, खारी कुआं से ब्रह्मनान में श्री निकुंज नीलांचल पर हरिओम के यहां विश्राम हुई。 यह भी पढ़ें- Rampur News: प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागतउत्सव का आयोजन आये जग के पालनहार आज म्हारे अंगना में, जगन्नाथ जय जगन्नाथ आदि भजनों की धुन पर भक्त ...