Hapur News: आम के बाग में मिले गोवंश के अवशेष,
हापुड़, सितम्बर 24 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के नानपुर चौकी के ग्राम सादुल्लापुर लोधी के जंगल में गुरुवार को आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और गौ रक्षा दल व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी प्रणाम सिंह के आम के बाग में ग्रामीणों ने एक सांड और दो बछड़ों के धड़ से अलग सिर तथा तीन खुर पड़े देखे। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल के जिला संयोजक लोकेश राणा और जिला प्रभारी निशांत अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ राहुल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.