हापुड़, नवम्बर 28 -- Hapur News: आम आदमी पार्टी जिला ईकाई हापुड द्वारा जिला अध्यक्ष अनवार मलिक के नेतृत्व में पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाफूले के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई।जिला अध्यक्ष अनवार मलिक ने महात्मा फूले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने कहा कि महात्मा फूले ने तमाम कुरीतियों, बाधाओं और संकटों को सहते हुए भी समाज को सही रास्ता दिखाने में अपना जीवन खपा दिया था। जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र दास ने कहा कि भारत में शिक्षा क्रान्ति की अलख जगाने में महात्मा फूले ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि मनाई समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। इस दौरान मुस्लिम कुरैशी...