हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव मानक चौक में जंगली जानवर की गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का दावा है कि आबादी क्षेत्र से एक कुत्ते को जंगली जानवर उठा ले गया, जिसका शव बाद में जंगल में पेड़ पर लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव के आसपास के जंगल में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चाएं हैं। इसी बीच एक कुत्ता अचानक लापता हो गया। अगले दिन सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने कुत्ते का शव एक पेड़ पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।ग्रामीणों का मानना है कि कुत्ते को क...