Hapur News: आठ अक्टूबर को होगा खाटू श्याम का कीर्तन
हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र की वैष्णो कालोनी में हर वर्ष होने वाले खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन इस बार आठ अक्टूबर की रात को किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित कर रुप रेखा को तैयार किया गया। सोमवार को आयोजित की बैठक में सुनील कुमार गोयल ने बताया कि वैष्णों कालोनी में इस बार आठ अक्टूबर को बाबा श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सात अक्टूबर को निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में दीदी पूजा सखी, नरेश सैनी, राघव दास, अभिषेक गुप्ता को बुलाया गया है। बैठक में हेमंत गुप्ता, विपुल गुप्ता,पुनीत, तरुण, नवीन, शैंकी आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.