हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल आज यानि 11 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद जिला पंचायत की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। शासन को जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेना है। इसी वजह से जिला पंचायत कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ अधिकारी भी शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। कार्यकाल समाप्ति से पहले फाइलों के निस्तारण और हस्ताक्षर की प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। लंबित भुगतान वाली फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए ठेकेदार भी सक्रिय हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जिला पंचायत: खत्म होने को कार्यकाल, सियासत लेने लगी अंगड़ाई ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है और पंचायत चुनावों की त...