हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर में शुक्रवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में युवक को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम रसूलपुर निवासी आर्यन (18 वर्ष) पशुओं को चारा डालने के लिए घर से घेर जा रहा ता। बताया गया कि बारिश होने के कारण वह नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था कि आचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर आर्यन गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर बेहोश हो गया। परिजन को इसकी जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे औ...