हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: बहादुरगढ़ में आंगन उत्सव सम्मेलन आंगनबाड़ी केंद्र में बड़े ही उत्साह प्रसन्न भाव से मनाया गया। कार्यक्रम में गर्भवती करिश्मा देवी एवं दीपा की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न कराया गया, तथा आंगनबाड़ी छात्र-छात्राओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण आर्य ने कार्यक्रम में सम्मिलित रहकर गोद भराई एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम को विधिवत ढंग से संपन्न कराया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में सभी को जानकारी प्रदान की तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशाओं को अच्छे कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्...