हापुड़, सितम्बर 2 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर निवासी एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो देखने और वीडियो वायरल होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 2.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मुर्शदपुर निवासी शाहिद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। एक वर्ष पूर्व उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखनऊ से बोल रहा है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने शाहिद पर मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया और कहा कि उसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को कार्रवाई करने और ...