Hapur News: अश्लील फोटो वायरल की धमकी दे युवक से की ठगी
हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 12 हजार से अधिक रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक भेजा गया था। उसने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर अपनी कुछ जानकारी दर्ज कर दी। इसके बाद जालसाज लगातार फोन और संदेश भेजकर रुपये मांगने लगे। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने उसका मोबाइल हैक कर लिया है और उसके संपर्क, फोटो व गैलरी का पूरा डेटा उनके पास है। उन्होंने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दी जाएंगी। इससे भयभीत होकर पीड़ित ने आरोपी को 12 हजार से अधिक की रकम डाल दी। पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.