Hapur News: अवैध शराब के खिलाफ जागा आबाकरी विभाग
हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: खादर क्षेत्र में तैयार होने वाली कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए आखिरकार आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। टीम के द्वारा अलग अलग स्थान पर दबिश देकर करीब 35 लीटर शराब को पकड़ कर आगे की कार्रवाई की गई है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले ही खादर क्षेत्र में अलग अलग गांवों के जंगल में कच्ची शराब बनने का काम शुरू हो जाता है। ऐसे में आबकारी और पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसलिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक बार फिर से आबकारी विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर अलग अलग गांवों के जंगल में छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा करीब 35 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। शीघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.