हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: बूगढ़ थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-बुग्गियों को पकड़कर सीज करा दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन रक्षक सरिता भट्ट ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 जुलाई की सुबह गश्त के दौरान अपर गंगा नहर की बाईं पटरी पर बखंडा पुल के निकट दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद चालकों से खनन संबंधी अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: पुलिस ने मिट्टी से भरे डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली किए सीज थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो ...