हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सात अगस्त से 12 अगस्त तक बंद किए गए स्कूलों के आदेश के बाद भी बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक स्कूल खुले होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर तहसीलदार ने पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संचालक को दिशा निर्देश दिए है। बता दे कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गत दिनों ही शिक्षा विभाग की ओर से सात अगस्त से 12 अगस्त तक स्कूलों के अवकाश घोषित किए गए ताकि शिव भक्तों का कोई परेशानी न हो। इसके आदेश का सभी को सख्ती से पालन करने की बात कहीं गई, लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वीडियों पर चर्चा शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- 8 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? IMD के अलर्ट बीच क्या कल रहेगा अवकाश? जानिए मौसम का ताजा अपडेट मामले की जानकारी पर तहसीलदार पवन कुमार , बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रकात मौक...