हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: हापुड़, एलायंस क्लब इंटरनेशनल के 19वें स्थापना दिवस पर अलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल द्वारा धीरखेड़ा स्थित गोशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की ओर से गौ माता की सुविधा के लिए दस पंखे दान किए गए। क्लब सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की और उन्हें हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस मौके पर रवि मोहन गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, विश्वास गोयल, कपिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, धीरज गर्ग, दीपक गर्ग आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...