हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर कमरे में बंद कर दो युवकों के साथ बेल्टों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुचेसर रोड चौपला फाटक पार निवासी भरत तंवर ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 29 सितंबर की सुबह को उसके भाई व उसके दोस्त को कुछ युवकों ने घर बुलाकर कमरे में बंद करके दोनों के साथ मारपीट कर दी। शाम को आरोपियों से उसने भाई के साथ मारपीट करने के संबंध में फोेन पर जानकारी तो आरोपी ग्राम सिखैड़ा निवासी वंश त्यागी, कुचेसर रोड चौपला निवासी अनिल गिल, तनिश गिल, ग्राम रसूलपुर निवासी उचित चौधरी, विचित चौधरी और नया बांस थाना सिंभावली निवासी शिवम यादव उसके घर में घुस गए और पीड़ित और परिजन के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोग...