हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में दो और दिन पीईटी परीक्षा कराई जायेगी। दो दो पालियों में अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। इसमें 21 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कराई जाएगी।25 अक्टूबर को जिले में पीईटी परीक्षा कराई जा चुकी है। जबकि अब दो दिन 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा कराई जायेगी। दो दिन में चार पालियों में परीक्षा कराई जायेगी। करीब 21 हजार अभ्यर्थी दो दिन में परीक्षा देंगे। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा चुकी है। दो दिन जिले में और परीक्षा होगी। बेहतर व्यवस्था बनाकर परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Hathras News: पीईटी में रहा सख्त पहरा,पहले दिन 4421 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...