हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: हापुड़ । अधिवक्ता को पारिवारिक विवाद में एक पक्ष की पैरवी करना भारी पड़ रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष की महिला ने पीड़ित अधिवक्ता को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी है। व्हाट्सएप पर आडियो भेजकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला मोहल्ला कोटला मेवातियान के अधिवक्ता मोहम्मद अरशद ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह हीरा मस्जिद कानूनगोयान निवासी इमरान की ओर से उसकी पत्नी जैबा के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद में पैरवी कर रहे हैं। इमरान की ओर से उन्होंने न्यायालय में परिवाद भी दायर किया हुआ है। इसी बात को लेकर जैबा उनसे रंजिश मानती है और आए दिन गाली-गलौज कर धमकियां देती रहती ह...