हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: ​धौलाना। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के पास बुधवार को एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर हादसे की जानकारी दी।​सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के एमटी प्रमोद कुमार और पायलट रिंकू कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घायल की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ​घटना की जानकारी मिलते ही धौलाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना...