हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: अग्रवाल महासभा हापुड़ के होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव के लिए दस पदों व 21 प्रबंध समिति सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया की गई। इस दौरान प्रत्याशियों ने प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया। इस दौरान दस पदों व 21 सदस्यों के लिए 62 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, ऐसे में चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अग्रवाल महासभा हापुड़ के दस ...