Hapur News: अग्रवाल महासभा का चुनाव कार्यक्रम हुआ घोषित, 6 अगस्त को होगा मतदान
हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़। शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल महासभा के चुनाव का बिगुल बज गया है। पिछले कई दिनों से इस चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को चुनाव अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसमें 6 अगस्त को मतदान और सात अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव में 5837 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। अग्रवाल महासभा के चुनाव अधिकारी गौरव प्रकाश ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन 24 जुलाई को होगा। 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्रों का वितरण होगा। इसके बाद 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की वापसी और नामांकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.