Hapur News: अंडरपास निर्माण से दो मोहल्लों में जलभराव, लोगों को बीमारी फैलने का डर
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: परतापुर रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास के कारण जलनिकासी बाधित होने से प्रहलाद नगर और सादिकपुरा के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। समस्या का जायजा लेने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सीएम चौहान और नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला बंद होने से घरों में पानी भर रहा है। इससे गंदगी और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। सीएम चौहान ने नगर पालिका को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से भी अंडरपास के कार्य को लेकर बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर छोटे वाहनों के लिए रास्ता खोलने का प्रयास किया जाएगा। इससे आसपास के 12 गांवों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.