नई दिल्ली, मार्च 8 -- Happy Women's Day 2026: 8 मार्च को हम महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में हर औरत को सपोर्ट, सम्मान देना हमारा फर्ज भी है। ऑफिस में काम करने वाली औरतें डबल शिफ्ट में काम करती हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। पहले ऑफिस का काम निपटाती हैं और फिर घर संभालती हैं और बच्चों को देखती हैं। ऐसे में उनके प्रति नजरों में इज्जत और सम्मान ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके ऑफिस में फीमेल फ्रेंड्स हैं या आपकी बॉस हैं, जिन्हें आप प्रेरणादायक मानते हैं। तो कुछ कविताएं लिखकर उन्हें भेज दें। कविताओं के साथ महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने का अंदाज उन्हें काफी पसंद आएगा और इन कविताओं से उन्हें आगे बढ़ने की ताकत भी मिलेगी। चलिए आपके साथ 5 खास कविताएं शेयर करते हैं।1. वो सिर्फ घर की जिम्मेदारियां नहीं निभाती, सपनों को भी हर दि...