नई दिल्ली, मार्च 27 -- राम नवमी के मौके पर आज अयोध्या के साथ ही देशभर में खास रौनक देखने को मिल रही है। मंदिरों में सुबह से ही भीड़ है और घरों में भी लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। इसी बीच लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं। कोई व्हाट्सएप स्टेटस लगा रहा है तो कोई सीधे मैसेज करके अपनों को याद कर रहा है। इस दिन एक छोटा सा मैसेज भी रिश्तों में अपनापन बढ़ा देता है। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार या करीबियों को कुछ आसान और दिल से जुड़ा भेजना चाहते हैं, तो ये मैसेज आपके काम आ सकते हैं।Happy Ram Navami Wishes, राम नवमी की शुभकामनाएं राम का नाम लो, मन हल्का हो जाता है, हर मुश्किल में रास्ता मिल जाता है, जो सच्चे दिल से याद करता है, उसका दिन अपने आप अच्छा हो जाता है। राम नवमी की शुभकामनाएं। राम जी के दर पर जो भी गया, खाली हाथ कभी नहीं आया, थोड़ा ...