नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Happy Rakhi Wishes and Shayari 2026: आज 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों को ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन भद्रा के समय राखी बांधने पर रोक है। हालांकि इस बार भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो गई है इसलिए बिना किसी टेंशन राखी का पर्व पूरे दिन मनाया जा सकेगा। हालांकि इस समय राहुकाल का विचार अनिवार्य रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। आज 28 अगस्त...