नई दिल्ली, मई 2 -- मां के लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं उन तक पहुंचाने के लिए कुछ शब्द भी काफी होते हैं। हर साल मई महीने में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को तोहफे देने के अलावा स्टेटस पर उनके साथ फोटो भी अपडेट करते हैं। फोटो के साथ अगर आप उन्हें कुछ खास मैसेज लिखकर विश करना चाहते हैं तो यहां से चुनें मदर्स डे की बेहतरीन शायरियां। 1) चलती-फिरती हुई आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी, पर मां देखी है। 2) लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती। 3) हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं, जब हंसती है मेरी मां, मैं हर गम भूल जाता हूं। 4) नींद अपनी भुला कर सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको, कभी दर्द न देना उस खुदा की मूरत को, जमाना कहता...