नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Mahashivratri 2026: शिव का नाम ही सबसे बड़ा सहारा है...15 फरवरी, दिन रविवार को महाशिवरात्रि का खास दिन मनाया जा रहा है और सभी शिव भक्त भोलेनाथ की अराधना में लीन हैं। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में ये सिर्फ पर्व ही नहीं बल्कि शिव भक्तों के लिए महापर्व है, जिसे लोग धूमधाम से मनाते हैं। भगवान शिव को तरह-तरह के व्यंजन चढ़ाए जाते हैं और बेलपत्र, धतूरा, जलाभिषेक कर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि के खास दिन पर आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों को कुछ कोट्स या मैसेज भेजकर हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ कुछ लाइनें लिखकर स्टेटस या पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं। हम यहां ...