नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। यह दिन आस्था, पूजा, दान और दीपदान का पर्व है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दिवाली भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था और देवताओं ने दिवाली मनाई थी। इस मौके पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करते हैं और परिवार व मित्रों को शुभकामनाएं भेजते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को ये सुंदर संदेश भेज सकते हैं. कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में खुशियां, तरक्की और सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहे। भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करें। इस पावन कार्तिक पूर्णिमा पर आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.