नई दिल्ली, मार्च 2 -- रंगों की होली से एक दिन पहले छोटी होली मनाई जाती है। छोटी होली पर होलिका दहन किया जाता है। ये त्योहार अपने आप में खास है, इस दिन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। इस खास मौके पर अपनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए खास मैसेज खोज रहे हैं तो यहां 40 से भी ज्यादा मैसेज में से चुनें। 1) होलिका की अग्नि में जल जाए आपकी सारी परेशानियां, भगवान विष्णु की कृपा से खुशियों से भर जाए आपकी कहानियां। हैपी होली 2) जैसे प्रहलाद को प्रभु ने बचाया, वैसे ही आपकी रक्षा हो, होलिका दहन के इस पर्व पर, हर बुरी शक्ति का क्षय हो। हैपी होली 3) गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूजे को गले लगाएं, चलो मिलकर आज हम सब होलिका दहन मनाएं। हैपी होली 4) रिश्तों में बढ़े मिठास और प्यार की गंगा बहे, होलिका दहन पर आपके दिल में बस स्नेह ही रहे। हैपी होली...