नई दिल्ली, मार्च 3 -- Happy Holi 2026 Wishes for Newlywed bride: शादी के बाद की पहली होली हर किसी के लिए खास होती है। नवविवाहित जोड़ों के लिए शादी के बाद का हर एक त्योहार यादगार बनता है। हालांकि कई जगहों पर ऐसा रिवाज है कि नई-नवेली दुल्हन ससुराल की पहली होली नहीं देखती है। हालांकि घर की नई नवेली को हर कोई अपने अंदाज में होली की बधाई देता है। अगर आप भी अपने घर की नव विवाहिता को मैसेज करके होली के लिए बधाई संदेश भेजने की सोच रहे हैं, तो नीचे कुछ मैसेज हैं, जिन्हें आप भेज सकते हैं। इन मैसेज को पढ़कर घर की नवविवाहिता के चेहरे पर मुस्कान आना तो तय है।नीचे पढ़ें न्यूलीवेड ब्राइड के लिए टॉप 20 होली विशेज- 1. शादी के बाद की ये पहली होली आपके जीवन में ढेर सारी नई खुशियां, खूबसूरत यादें और रिश्तों का अनमोल मिठास लेकर आए। जिस तरह होली के ये सारे रंग...