नई दिल्ली, मार्च 4 -- होली सिर्फ रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि दिलों को जोड़ने और रिश्तों में मिठास घोलने का भी अच्छा मौका है। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को प्यार और दोस्ती के रंग में रंग देते हैं और नई शुरुआत करते हैं। ऐसा लगता है मानों हवा में गुलाल बिखरते ही, चारों तरफ जैसे खुशियां और अपनापन बिखर जाता है। ऐसे बढ़िया मौके पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना तो बनता है। यहां हमनें आपके काम को थोड़ा सा आसान कर दिया है और टॉप विशेज को एक जगह इकट्ठा कर दिया है। इनमें से कोई भी बधाई संदेश आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या करीबियों को भेज सकते हैं। चाहें तो ये सुंदर लाइंस अपने स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। यकीन मानिए पढ़ने वाले के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखर जाएगी। 1) निकलो गलियों में बना कर टोली, भिगा दो आज हर एक की झोली, कोई म...