नई दिल्ली, मार्च 2 -- वक्त के साथ हर कोई बिजी हो गया है और अब जो सभी के साथ है वह है यादें। दोस्तों के साथ होली का अलग ही मजा हुआ करता था। वक्त के साथ हर कोई बिजी हो गया और होली का मजा पहले से काफी कम होता चला गया। इस साल की होली पर अगर आप अपनी पुरानी टोली को होली विश करना चाहते हैं तो नीचे पुरानी यादों से जुड़े होली मैसेज हैं जो पुराने फ्रेंड्स को भेजने के लिए बेस्ट हैं।पुरानी यादों से जुड़े होली मैसेज 1) वो गली, वो मोहल्ला और वो पानी की बौछार, याद आता है आज भी दोस्तों के साथ वो प्यार। भले ही आज हम दूर हैं एक-दूसरे से, पर दिल में आज भी बसती है वो बचपन की मरोड़ और पुकार। हैप्पी होली पुरानी टोली 2) वो जबरदस्ती पकड़ कर कीचड़ में डालना, वो रंग लगवाने के बहाने घर से बाहर निकालना। वो होली के दिन की मस्ती कहां खो गई, अब तो बस यादों में रह गई वो रं...