नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Happy Govardhan Puja Wishes: गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन कई बार दिवाली व गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी इन 10 चुनिंदा मैसेज को भेजकर अपनों को दे सकते हैं गोवर्धन पूजा की बधाई। यह भी पढ़ें- आज गोवर्धन पूजा पर शेयर करें ये 10 भक्तिमय मैसेज, स्टेटस, शायरी, कोट्स व SMS 1. कृष्णा की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते है इसीलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते है।गोवर्धन पूजा 2025 की शुभकामना...