नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ईस्टर ईसाई धर्म का एक बेहद खुशी वाली त्योहार है, जिसे गुड़ फ्राइडे के बाद आने वाले संडे के दिन मनाया जाता है। दरअसल, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। कहते हैं कि उन्हें सूली पर चढ़ान के तीसरे दिन वे अपनी कब्र से जिंदा वापस लौट आए थे। यीशु के इसी पुनर्जन्म की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है। इस साल ये दिन 5 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन की शुभकामनाएं सभी को देने के लिए यहां देखिए मैसेज। 1) मीठी रहे आपकी जुबान, और ऊंचा रहे आपका सम्मान। हैप्पी ईस्टर! 2) खुशियों की टोकरी और प्यार का अहसास, दोस्त तुम हो मेरे लिए सबसे खास। 3) चलो मिलकर जश्न मनाते हैं, ईस्टर के रंगों में खुद को भिगोते हैं। 4) अंडे ढूंढो, चॉकलेट खाओ, ईस्टर के इस दिन धूम मचाओ। 5) पार्टी हो जमके, और प्यार रहे बरकरार, मुबारक हो द...