नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली सिर्फ दीयों और रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में प्यार की मिठास घोलने का भी खास मौका है। इस दिन हर कोई अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में खुशहाली की कामना करता है। अगर आप भी इस दिवाली अपनों को कुछ खास और दिल छू लेने वाले अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दी गईं 25 खूबसूरत दिवाली शुभकामना शायरियां आपके काम आ सकती हैं। इन्हें आप अपनों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। 1. दीपों की रोशनी से रोशन हो आपका संसार, खुशियों से महकता रहे आपका परिवार। हर ख्वाहिश पूरी हो, हर सपना साकार हो, आपके जीवन में खुशियों की बहार हो। शुभ दीपावली! 2. हर आंगन में खुशियों के दीप जलें, हर चेहरे पर मुस्कान के फूल खिलें। दूर हो जाएं जीवन के सारे अंधिय...