नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Childrens Day Wishes, Quotes, Messeages : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 136वीं जयंती है। हर साल पंडित नेहरू की जयंती 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। वह बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते थे। वह उन्हें राष्ट्र निर्माण की नींव समझते थे। बाल दिवस का दिन बच्चों के लिए बेहद खास है। बाल दिवस का दिन बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा, ऊर्जा और उत्साह का जश्न मनाने का दिन है। बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक अवसर है जब हमें बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और उनके भविष्य की सुरक्षा के बारे में सोचने का समय मिलता है।यहां हम आपके लिए चिल्ड्रेंस डे (Children's Day 2025 Wishes, Quotes) के लिए शुभकामना संदेश और कोट्स लेकर लाएं हैं ज...