नई दिल्ली, जनवरी 23 -- माघ के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। ये दिन बसंत ऋतु के आगमन का भी दिन होता है। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में इसे गिना जाता है। पूरे श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ बसंत पंचमी को मनाने की परंपरा है। इसी दिन वाणी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती भी उत्पन्न हुई थीं। इसलिए मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। बसंत ऋतु का आगमन बेहद खुशनुमा होता है। प्रकृति सरसों के पीले फूलों से सज जाती है और चारों तरफ सर्दी के बाद मौसम में दिख रहा बदलाव प्रकृति को भी खास बना देता है। इस खास मौके पर मां सरस्वती के आशीर्वाद वाले मैसेज भेजने हैं तो यहां से चुनें। 1) जीवन में वसंत की बहार आए, हर दिन नई खुशियां लाए। मां सरस्वती का आशीर्वाद आपके सपनों को सच बनाए।बसंत पंचमी 2026 की शुभकामनाएं 2) खुशियों की हो...