नई दिल्ली, मार्च 30 -- हनुमान जयंती का पर्व पूरे देशभर में बेहद ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। शिव की नगरी काशी में इस बार हनुमान जयंती के पर्व को भव्य तरीक से मनाने की तैयारी चल रही है। भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर श्री हनुमत सेवा समिति की ओर से 23वीं श्री हनुमान ध्वज यात्रा 2 अप्रैल को निकाली जाएगी। आयोजकों का दावा है कि इस साल भक्तों की संख्या और ध्वजों के मामले में यह नया कीर्तिमान रचेगी। चलिए जानते हैं कि वाराणसी में हनुमान जन्मोत्सव की क्या-क्या तैयारियां हैं।1 लाख तैयार किए गए हैं ध्वज संकट मोचन हनुमान जयंती के मौके पर काशी में आयोजित होने वाली भव्य ध्वजा यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस यात्रा के लिए करीब 1 लाख छोटे-बड़े ध...