नई दिल्ली, मार्च 28 -- Hanuman Jayanti 2026: सनातन धर्म में भगवान हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है। अगले महीने हनुमान जयंती है। इस दिन विधि विधान के साथ भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। भगवान हनुमान को साहस और शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हनुमान जयंती के दिन कुछ उपायों को करने से इनका दोगुना लाभ मिलता है। इस दिन उनके 12 नामों के जाप से कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि उनके 12 नाम कौन से हैं और उनसे क्या लाभ मिलते हैं? साथ ही जानेंगे कि हनुमान जयंती की सही तारीख और आसान पूजा विधि।इस तारीख को है हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से साल 2026 में चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष ...