नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Hanuman Janmotsav 2026 Daan: हनुमान जयंती का पावन पर्व आज यानी 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने पर वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए हनुमान जयंती के अवसर पर उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य का खास महत्व होता है। इस दिन यदि राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करें, तो बजरंगबली की कृपा जातकों पर बनी रहती है।चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।हनुमान जयंती पर राशि अनुसार दान उपाय मेषमेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें और अपनी क्षमता अनुसार लाल वस्तुओं का दान करें। इससे साहस, ...