नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- हनुमान जी के जन्मोत्सव का पर्व इस बार 2 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हनुमान जी के भीतर कई दिव्य शक्तियां निहित हैं। ये शक्तियां न केवल उन्हें महाबली बनाती हैं, बल्कि उन्हें अष्ट सिद्धियों और नव निधियों का स्वामी भी बनाती हैं। हनुमान जी से जुड़े कई ऐसे रहस्य और कथाएं हैं, जिसके बारे में जानने के लिए भक्त उत्सुक रहते हैं।पूंछ से जुड़े प्रसंग इसी तरह पौराणिक ग्रंथों में हनुमान जी की पूंछ से जुड़े कई अद्भुत प्रसंग मिलते हैं। रामायण में जिक्र है कि जब भी कोई राक्षस उनकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता था, तो वह असफल हो जाता था। उनकी पूंछ में इतनी शक्ति थी कि उसे कोई कंट्रोल नहीं कर सकता था। एक ऐसा ही प्रसंग रावण की लंका दहन का मिलता है, जिसे बजरंगबली ने अपनी पूंछ से जलाई थी। ...