नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Hanuman Chalisa Quiz: हनुमान चालीसा को लेकर लोगों की आस्था काफी गहरी है। देशभर में करोड़ों लोग रोजाना या फिर खास दिनों पर इसका पाठ करते हैं। माना जाता है कि भगवान हनुमान की कृपा पाने का यह सबसे आसान तरीका है। मंगलवार और शनिवार को तो खासतौर पर इसका पाठ किया जाता है। अगर आप भी खुद को हनुमान भक्त मानते हैं, तो इन सवाल-जवाब के जरिए अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं। सवाल: हनुमान चालीसा की रचना किसने की थी? जवाब: इसे संत कवि गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा था, जो रामभक्ति के बड़े कवि माने जाते हैं।सवाल: यह कब लिखी गई थी? जवाब: आम तौर पर माना जाता है कि इसकी रचना 16वीं शताब्दी में हुई थी।सवाल: हनुमान चालीसा कहां लिखी गई थी? जवाब: इसको लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। कुछ मानते हैं कि तुलसीदास ने इसे कैद के दौरान लिखा, जबकि कई लोग क...