हमीरपुर, अगस्त 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक समुदाय को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद हमीरपुर में 771 लाभार्थियों के लिए 154.20 लाख का बजट प्राविधान किया गया है। शासन द्वारा योजना के अन्तर्गत प्रति लाभार्थी 20 हजार की अनुदान राशि निर्धारित की गई है।

योजना के लाभार्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र लाभार्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत सभी आवश्यक संलग्नकों सहित आवेदन संबंधित उपजिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सात दिवस के अन्दर जमा करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्...