हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। जलालपुर मार्ग स्थित सरसई गांव में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास पटाखा कारखाने में बारूद में आग लगने के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई टीम जांच करने नहीं पहुंची। जबकि आगामी दशहरा व दीपावली के लिए कारखाने में मानक से अधिक बने और अधबने पटाखों का भंडारण किया गया है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारूद सुखाते समय पटाखा कारखाने में विस्फोट, एक मजदूर झुलसाआग लगने की घटना कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता के सरसई गांव स्थित पटाखा कारखाने में शनिवार सुबह बारूद सुखाते समय आग लगी थी। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे। गोदाम में अनुमति से अधिक मात्रा में पटाखा सामग्री और तैयार पटाखे रखे मिलने की बात सामने आई थी। जबकि गोदाम में तैयार पटाखों का भंडारण प्रतिबंधित बताया जा रह...