हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद भर की पुलिस ने मंगलवार को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया। मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जाग्रत की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 329 वाहनों का ई-चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...