Hamirpur News: 24 घंटे बाद नाले से मिला किशोरी का दुपट्टा और थैला
हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर के पुरैनी-उपरहंका के बीच नाला पार करते समय तेज बहाव में बही 15 वर्षीय किशोरी का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। हालांकि किशोरी का दुपट्टा और सब्जी का थैला जरूर नाले से बरामद किया गया है। हादसे के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पीएसी की फ्लड और कानपुर से आई एसडीआरएफ की टीमें दो नावों की मदद से तलाश में जुटी हैं। नाले में अभी भी दो फीट से अधिक पानी बह रहा है। सरीला तहसील के जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच बने नाले में रविवार की शाम पुरैनी गांव निवासी साधूराम यादव की 15 वर्षीय पुत्री प्रांशी यादव खेत में बने डेरा से पैदल घर लौट रही थी। रपटा पार करते समय पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान पैर फिसलने से प्रांशी नाले में बह गई। घटना के समय रपटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.