Hamirpur News: 16 घंटे बाद झाड़ियों में मिला पशुपालक का शव
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के रघवा गांव के देहली नाला में भैंसों को बचाने की कोशिश में सोमवार की शाम डूबे पशुपालक का शव घटना के 16 घंटे बाद झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। शव के मिलते ही पशुपालक के घर कोहराम मच गया। हालांकि अभी तक पशुपालक की तीनों भैंसों का भी कुछ पता नहीं चला है। जिनकी खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र के रघवा गांव निवासी 60 वर्षीय दयाशंकर पाल सोमवार की शाम पांच बजे के आसपास अपने तीन दुधारू भैंसे लेकर वापस घर लौट रहे थे। तभी देहली नाला के रघवा और खिरवा के बीच चेकडैम से निकलते समय उसकी तीनों भैंसे नाले के तेज बहाव में बह गई। इन भैंसों को बचाने के लिए दयाशंकर ने भी चेकडैम में छलांग लगा दी थी, जो कि तेज बहाव में बह गए। दयाशंकर के नाले में डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.