हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बीती 30 सितंबर से जनपद के 118 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ताले लटके हुए हैं। वर्ष 2024 के आंदोलन में बनी सहमतियों के लागू न होने से रोष कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर्स एसोसिएशन आंदोलित हैं। तालाबंदी की वजह से ग्रामीण इलाकों में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की रिपोर्ट इन दिनों में शून्य हो चुकी हैं। लेकिन विभाग ने किसी किस्म की कोई भी अस्थाई व्यवस्था नहीं की है। जिसकी वजह से इस मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर होने वाली सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। ग्रामीण इलाकों के मरीजों को लंबी दूरी तय करके सीएचसी-पीएचसी या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। जनपद में कुल 118 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इन सभी में सीएचओ की तैनाती है जो ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सं...